लेखांकन समीकरण (Accounting Equation) क्या है?

लेखांकन समीकरण (Accounting Equation)
लेखांकन (Accounting) की दुनिया का सबसे मूल और महत्वपूर्ण सिद्धांत लेखांकन समीकरण है। किसी भी व्यापार की वित्तीय स्थिति को समझने के लिए यह समीकरण आधार का काम करता है। चाहे छोटा व्यापार हो या बड़ी कंपनी, हर लेन–देन इसी समीकरण पर आधारित होता है।
🔷 लेखांकन समीकरण की परिभाषा
सम्पत्तियाँ = पूँजी + दायित्व
(या)
पूँजी + दायित्व = सम्पत्तियाँ
इसका अर्थ है कि व्यापार के पास जो कुछ भी है (सम्पत्तियाँ), वह या तो मालिक की पूँजी से आया है या बाहर से लिए गए ऋण/उधार (दायित्व) से।
🔷 लेखांकन समीकरण के प्रमुख तत्व
1️⃣ सम्पत्तियाँ (Assets)
वे सभी वस्तुएँ या अधिकार जो व्यापार के पास होते हैं।
नकद (Cash)
फर्नीचर
मशीनरी
माल (Stock)
देनदार (Debtors)
2️⃣ पूँजी (Capital)
व्यवसाय के मालिक द्वारा लगाया गया धन तथा लाभ।
3️⃣ दायित्व (Liabilities)
वे सभी रकम जो व्यापार को दूसरों को चुकानी होती हैं।
ऋण (Loan)
लेनदार (Creditors)
—
🔷 लेखांकन समीकरण पर आधारित उदाहरण
(i) 50,000 ₹ नकद पूँजी लगाई
नकद (सम्पत्ति) = 50,000 ₹
पूँजी = 50,000 ₹
👉 समीकरण संतुलित है।
—
(ii) 8,000 ₹ का फर्नीचर और 20,000 ₹ की मशीनरी खरीदी
फर्नीचर = 8,000 ₹
मशीनरी = 20,000 ₹
शेष नकद = 22,000 ₹
👉 कुल सम्पत्तियाँ = 50,000 ₹
—
(iii) 30,000 ₹ का ऋण लिया
नकद बढ़ा
दायित्व (ऋण) बढ़ा
अब:
पूँजी = 50,000 ₹
दायित्व = 30,000 ₹
सम्पत्तियाँ = 80,000 ₹
(iv) 40,000 ₹ का माल उधार खरीदा
माल (Stock) बढ़ा
लेनदार (Creditors) बने
👉 सम्पत्तियाँ और दायित्व दोनों बढ़े।
(v) 6,000 ₹ लागत का माल 7,000 ₹ में नकद बेचा
लाभ = 1,000 ₹
नकद बढ़ा
पूँजी बढ़ी
(vi) 18,000 ₹ का माल 20,000 ₹ में उधार बेचा
लाभ = 2,000 ₹
देनदार (Debtor) बना
—
(vii) 3,000 ₹ किराया नकद दिया
नकद घटा
पूँजी घटी (व्यय के कारण)
—
🔷 महत्वपूर्ण निष्कर्ष
✔ हर लेन–देन का प्रभाव कम से कम दो खातों पर पड़ता है
✔ लाभ से पूँजी बढ़ती है
✔ हानि या व्यय से पूँजी घटती है
✔ लेखांकन समीकरण हमेशा संतुलित रहता है
—
🔷 छात्रों के लिए परीक्षा टिप्स
लेखांकन समीकरण याद रखें
हर उदाहरण में सम्पत्ति, पूँजी और दायित्व अलग–अलग लिखें
लाभ और व्यय को पूँजी से जोड़ना न भूलें
लेखांकन समीकरण व्यापार की रीढ़ है। यदि आप इस एक नियम को अच्छी तरह समझ लेते हैं, तो जर्नल एंट्री, लेजर और बैलेंस शीट समझना बहुत आसान हो जाता है।
📌 Accounting Equation = Accounting की जान he
अगर आपको ऐसे ही Commerce / Accounting Notes हिंदी में चाहिए हों, तो हमारी वेबसाइट को फॉलो करते रहें।
What is the Accounting Equation?
The accounting equation is the most fundamental and important principle in the world of accounting. This equation serves as the basis for understanding the financial position of any business. Whether it’s a small business or a large company, every transaction is based on this equation.
🔷 Definition of the Accounting Equation
Assets = Capital + Liabilities
(or)
Capital + Liabilities = Assets
This means that everything a business owns (Assets) has either come from the owner’s capital or from loans/borrowings from external sources (Liabilities).
🔷 Key Elements of the Accounting Equation
1️⃣ Assets
All the items or rights that a business owns.
Cash
Furniture
Machinery
Stock
Debtors
2️⃣ Capital
The money invested by the business owner and the profits earned.
3️⃣ Liabilities
All the amounts that the business owes to others.
Loan
Creditors
🔷 Example Based on the Accounting Equation
(i) Invested ₹50,000 as cash capital
Cash (Asset) = ₹50,000
Capital = ₹50,000
👉 The equation is balanced. (ii) Furniture worth ₹8,000 and machinery worth ₹20,000 were purchased.
Furniture = ₹8,000
Machinery = ₹20,000
Remaining Cash = ₹22,000
👉 Total Assets = ₹50,000
(iii) A loan of ₹30,000 was taken.
Cash increased
Liability (Loan) increased
Now:
Capital = ₹50,000
Liabilities = ₹30,000
Assets = ₹80,000
(iv) Goods worth ₹40,000 were purchased on credit.
Stock increased
Creditors created
👉 Both Assets and Liabilities increased.
(v) Goods costing ₹6,000 were sold for ₹7,000 in cash.
Profit = ₹1,000
Cash increased
Capital increased
(vi) Goods worth ₹18,000 were sold for ₹20,000 on credit.
Profit = ₹2,000
Debtor created
(vii) Rent of ₹3,000 was paid in cash.
Cash decreased
Capital decreased (due to expense)
🔷 Important Conclusions
✔ Every transaction affects at least two accounts
✔ Profit increases capital
✔ Loss or expense decreases capital
✔ The accounting equation always remains balanced
🔷 Exam Tips for Students
Remember the accounting equation
Write down Assets, Capital, and Liabilities separately in each example
Don’t forget to adjust Capital for profits and expenses
Conclusion
The accounting equation is the backbone of business. If you understand this one rule well, understanding journal entries, ledgers, and balance sheets becomes very easy.
📌 Accounting Equation = The essence of Accounting
If you want more Commerce/Accounting notes in Hindi, keep following our website.